गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाज़ार में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव (पूर्व क्रीड़ाधिकारी) का स्वागत नफीस अहमद द्वारा बुके भेंट और बैज लगाकर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम (ए) और नेहरू स्टेडियम (बी) के बीच खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम (ए) ने 2–1 से जीत हासिल की। कार्यक्रम में योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, दुर्गेश पाल, बृजेश यादव, करन कुमार, जगदीप कुमार, परवेज अहमद, राजन प्रजापति, मुकेश गुप्ता सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सफल संचालन हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार द्वारा किया गया।