Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास भवन में स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक, कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251107-WA0078.jpg

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वच्छता समिति की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, लाभार्थियों की पात्रता सत्यापन, रिट्रोफिटिंग कार्य, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर (विकास खंड सदर) में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर विकास खंड देवकली एवं करंडा के ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर पहुँचाने और प्लास्टिक निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत उपलब्ध धनराशि की क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष व्यय एवं कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही RJSA अंत्येष्टि स्थल एवं CSC केंद्रों की कार्यवाही पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।

सामुदायिक शौचालय पूरी तरह से क्रियाशील रहें।

पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुला रहे, जिससे आमजन को सुविधा प्राप्त हो।

निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूरा कराया जाए, अन्यथा संबंधित सचिव एवं प्रधान के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड बैठक के एजेंडा के अनुसार 100% प्रगति सुनिश्चित करे, जिससे स्वच्छता और ग्राम विकास के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न
Next: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 8 से 25 नवम्बर तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.