उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त बनाने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया गया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आज किए गए प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है:
1. पैदल गश्त एवं जागरूकता अभियान :
मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने की दृष्टि से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स द्वारा पैदल गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
2. एंटी-रोमियो टीम की कार्यवाही :
अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा भ्रमण एवं चेकिंग की गई। असामाजिक तत्वों व शोहदों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
3. वाहन जाँच अभियान :
पुलिस द्वारा व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें— हूटर काली फिल्म लाल/नीली बीकन लाइट नंबर प्लेट पर जाति/धर्म/पद का चिन्ह अंकित करने एवं सड़क पर स्टंट करने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण स्थापित करना है, जिसके लिए जनपद पुलिस सतत सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।