Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 8 से 25 नवम्बर तक

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत माह नवम्बर 2025 में आवंटित गेहूँ एवं चावल का निःशुल्क वितरण जनपद में 08 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक कराया जाएगा। इस अवधि में अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी (PHH) दोनों श्रेणी के राशनकार्डधारक लाभान्वित होंगे। निर्धारित प्रावधान के अनुसार— अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारक प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूँ 21 किग्रा फोर्टीफाइड चावल कुल 35 किग्रा खाद्यान्न
निःशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारक प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूँ 03 किग्रा फोर्टीफाइड चावल कुल 05 किग्रा खाद्यान्न
निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। ई-पॉस मशीन से मिलने वाली रसीदों पर गेहूँ एवं चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि 01 जनवरी 2024 से आगामी 5 वर्षों तक सभी पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की पूरी लागत भारत सरकार वहन कर रही है। वन नेशन–वन राशन कार्ड सुविधा , राशनकार्डधारक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

वितरण की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2025 निर्धारित है। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण संभव नहीं होगा, उन्हें उसी दिन मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि खाद्यान्न वितरण प्रतिदिन
सुबह 08:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा
दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास भवन में स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक, कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
Next: मिशन शक्ति अंतर्गत जनपद में जागरूकता एवं सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.