Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों को समान अवसर देने की मांग तेज

ब्यूरो 13-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251113-WA0133.jpg

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रदेश संयोजक प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय और विश्वविद्यालय प्रभारी प्रोफेसर नलिन कुमार मिश्र ने किया। महासंघ की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय और महामंत्री जगत नारायण सिंह ने ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय की चयन समिति और निरीक्षण मंडल जैसी महत्वपूर्ण समितियों में महाविद्यालयों के शिक्षकों को समान अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में इन समितियों में प्रतिनिधित्व असमान है, जिससे निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होती है। महासंघ ने यह भी मांग की कि पीएचडी शोधार्थियों के शोध प्रारूप (सिनॉप्सिस) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को कोर्स वर्क पूरा होने के बाद ही लागू किया जाए। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में इस प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है, जो शोध की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कुलपति से इस संबंध में कठोर दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

ज्ञापन में विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद में लंबे समय से सचिव की नियुक्ति न होने पर भी चिंता जताई गई। महासंघ ने कहा कि इस वजह से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और प्रतिभाशाली छात्र मंच से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने सचिव पद पर त्वरित नियुक्ति की मांग की। इसके अलावा महासंघ ने विश्वविद्यालय की परिनियमावली में उल्लिखित योजना बोर्ड और कॉन्फ्रेंस समिति के गठन पर भी जोर दिया। पदाधिकारियों का कहना था कि वर्षों से टालमटोल के चलते विकास योजनाएं और शैक्षणिक आयोजन बाधित हो रहे हैं।

ज्ञापन में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विषयों के आचार्य, सह-आचार्य और सहायक आचार्य के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, महाविद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता एवं श्रेणी निर्धारण करने, कर्मचारियों की कमी पूरी करने तथा शोध में अंतरविषयक मान्यता प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर कुल सचिव श्री केशलाल, उपकुलसचिव अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में महासंघ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुलपति, कुलसचिव और उपकुलसचिव का सम्मान किया। बैठक में प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ. माया सिंह, डॉ. अलकेश्वरी सिंह, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, प्रोफेसर हिमांशु सिंह, प्रोफेसर एस.के. पाठक, प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रोफेसर अशोक सिंह (मिर्जापुर), डॉ. योगेश चंद्र शर्मा, डॉ. रविकांत सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रगति बढ़ाने के निर्देश
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.