Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रगति बढ़ाने के निर्देश

ब्यूरो 11-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण के आधार पर आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण और पीएम सूर्य योजना की प्रगति संतोषजनक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुराने लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन पर विशेष बल देते हुए उन्होंने पात्र लाभार्थियों के फैमिली आईडी समय से बनवाने का निर्देश दिया। सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति प्रतिमाह 25 तारीख तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा गया। सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण से जुड़ी किसी भी समस्या की तत्काल सूचना दी जाए, ताकि कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण, पंचायती राज, विवाह अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता, श्रम एवं सेवायोजना सहित सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभागों को स्टाफ के साथ नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए 13 नवम्बर को बैठक
Next: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षकों को समान अवसर देने की मांग तेज

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.