गाज़ीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करंडा पुलिस ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना करंडा के उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2025, धारा 109(1), 61(2), 3(5) BNS तथा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त बिट्टू यादव उर्फ विशाल यादव पुत्र जिउत यादव उर्फ पागल यादव को पुलिस ने दबोच लिया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर तथा खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक कार्यवाही हेतु भेज दिया।