Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में धुस्का गांव के युवक की मौत, सगाई से पहले घर लौटी दुखद खबर

ब्यूरो 16-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251116-WA0036.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव के रहने वाले आशुतोष सिंह (29) पुत्र राकेश सिंह की रविवार सुबह बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में सगाई की तैयारियाँ चल रही थीं, वहां मातम छा गया। गांव में शोक की लहर फैल गई और लोग परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। जानकारी के अनुसार, आशुतोष बेंगलुरु की सीमेन्स कंपनी में जेई के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने मध्य प्रदेश निवासी एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज जारी है।
परिजनों ने बताया कि आशुतोष घर का इकलौता पुत्र था और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी सगाई 23 नवंबर को होने वाली थी, जिसके लिए 19 नवंबर को उसके घर आने की तैयारी थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक मिली दुर्घटना की खबर ने सबकुछ बदल दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सदमे में बेसुध हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, आशुतोष का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10.5 किलो से अधिक अवैध माल बरामद
Next: तमंचा और कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.