गाजीपुर| उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु चल रहे “मिशन शक्ति” अभियान के फेज-05 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 25 नवंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहा।


मुख्य कार्यक्रम:
1. पैदल गश्त एवं जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और आम जनता को सुरक्षा, जागरूकता तथा सहायता संबंधी जानकारी दी।
2. एंटी-रोमियो टीम की कार्रवाई
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी-रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। यह अभियान महिलाओं के प्रति सुरक्षा वातावरण को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।