Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राघोपुर में विदाई के बहाने रचा गया जानलेवा षड़यंत्र, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो 26-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार की शाम एक युवक पर साले और उसके साथियों ने विदाई के दौरान जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में मंगलवार को लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुहवल निवासी मनोज यादव रविवार को अपनी पत्नी ज्योति की विदाई कराने राघोपुर गया था। परिजनों ने विदाई की अनुमति दे दी और मनोज ने पत्नी को गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही वह ड्राइविंग सीट पर बैठा, तभी उसका साला बैजु यादव अपने 5–6 साथियों के साथ वहां आ धमका और मनोज को गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसी दौरान बैजु और उसके साथी सोनू यादव ने धारदार चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मनोज के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और वह अचेत होकर गिर पड़ा। होश आने पर मनोज ने अपने छोटे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। वहीं, मनोज के अनुसार घटना के दौरान उसकी पत्नी और सास ने भी उसके भाई को धमकी देते हुए कहा कि अगर नहीं भागे तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।पीड़ित का आरोप है कि उसकी सास पार्वती देवी ने विदाई के बहाने उसे घर बुलाकर पूर्वनियोजित षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कराने का प्रयास कराया। उसने सास पार्वती देवी, साला बैजु यादव, सोनू यादव और अज्ञात 5–6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान, पुलिस ने बाजारों में किया पैदल गश्त
Next: पत्नी को प्रताड़ित कर पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.