Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु 20 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र

ब्यूरो 26-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251126-WA0015.jpg

गाजीपुर| विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 378-गाजीपुर के शीर्ष 20 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओज़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।

सम्मानित बीएलओ में शाहेनुर अंसारी, मोहम्मद ज़फर, कुबेर सिंह यादव, मोहन प्रधान, रामदुलायी, पुष्पा देवी गुप्ता, विजय राम बिंद, शिवानंद राय, रूबिना गुलनार, जसीम अंसारी, दिग्विजय पांडेय, अशोक सिंह, संजू देवी, नवीन चंद्र श्रीवास्तव, अनीता सिंह, सुनीता देवी, निर्मला, विनिता राय, मनीष यादव और पंकज कुमार राय शामिल रहे। इन सभी अधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र समयबद्ध तरीके से वितरित किए और उन्हें एकत्रित कर बीएलओ ऐप पर पूरी तरह डिजिटाइज किया, जिससे वे विशेष उपलब्धि के पात्र बने। उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें जुड़े सभी बीएलओ व संबंधित कार्मिक परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: औषधि विभाग की जांच में 11.5 करोड़ की अवैध कफ सिरप खरीद पकड़ी गई
Next: गो आश्रय स्थलों में “पराली दो, खाद लो” अभियान जारी, 315 क्विंटल पराली संग्रहित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.