Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गो आश्रय स्थलों में “पराली दो, खाद लो” अभियान जारी, 315 क्विंटल पराली संग्रहित

ब्यूरो 26-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जनपद में गो आश्रय स्थलों पर “पराली दो, खाद लो” अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने बताया कि धान कटाई के इस मौसम में खेतों में बड़ी मात्रा में पुआल फसल अवशेष के रूप में उपलब्ध है। किसान प्रायः पराली को खेतों में जला देते हैं, जिससे वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक विशेष पराली संग्रह अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत किसानों के खेतों से पराली एकत्र कर उसे स्थानीय निराश्रित गौशालाओं में संग्रहित किया जा रहा है। पराली उठाने हेतु आवश्यक खर्च की व्यवस्था मनरेगा या वित्त आयोग द्वारा की जाएगी। पंचायतीराज अनुभाग-1 के शासनादेश दिनांक 02.06.2020 के अनुसार, किसानों के खेतों से गेहूं भूसा, धान पुआल एवं अन्य कृषि अवशेष गौशालाओं तक पहुंचाने का खर्च राज्य वित्त आयोग की धनराशि से वहन किए जाने की अनुमति है। गोआश्रय स्थलों में पराली को हरे चारे के साथ मिश्रित कर पशुओं के चारे में उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पराली को ठंड से बचाव हेतु बिछावन के रूप में इस्तेमाल करना भी लाभकारी होगा। किसानों को पराली देने के बदले गोबर से निर्मित खाद उपलब्ध कराने का प्रावधान भी किया गया है। अभियान के प्रभावी संचालन का परिणाम है कि 26 नवम्बर 2025 तक जनपद के 60 गो आश्रय स्थलों में कुल 315 क्विंटल पराली संग्रहित की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु 20 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र
Next: मिशन शक्ति: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण की जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.