Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्नी को प्रताड़ित कर पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 26-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लमुई गांव की रहने वाली सरस्वती देवी ने अपने पति पर बिना बताए दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सरस्वती देवी के मुताबिक, उसकी शादी प्रभात यादव से 7 मई 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के बाद दंपती के पाँच बच्चे हुए, जिनमें से दो की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। सरस्वती देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष की सास सोनबरसा देवी, ननदें आरती देवी और रेनू देवी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देती रहीं। बच्चों की बीमारी और मृत्यु के लिए भी उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था और कई बार पिटाई की गई। सरस्वती देवी ने तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 23 नवंबर 2025 को उसके पति प्रभात यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों—सोनबरसा देवी, आरती देवी, रेनू देवी, अनिल यादव और सुनील यादव—के साथ कामाख्या धाम जाकर किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली। इस घटना की जानकारी उसे देर रात तब मिली जब वह अपने मायके मदनपुर उर्फ प्रतापपुर, करंडा में थी। पीड़िता ने बताया कि पति का यह कदम न केवल उसके वैवाहिक अधिकारों का हनन है, बल्कि कानून का स्पष्ट उल्लंघन भी है। उसने अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राघोपुर में विदाई के बहाने रचा गया जानलेवा षड़यंत्र, पुलिस जांच में जुटी
Next: डीएम ने ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.