गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल गाजीपुर ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड में पीड़ित से ठगे गए 60,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार, पुत्र गुड्डू राम, निवासी ग्राम व पोस्ट कुसुम्हीं कला, थाना नंदगंज, गाजीपुर के साथ यूपीआई माध्यम से साइबर ठगी की घटना हुई थी। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल जनपद गाजीपुर ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री शिवाकांत मिश्र एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर पूरा मामला ट्रेस किया और दिनांक 20.11.2025 को पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई पूरी धनराशि ₹60,000 वापस करा दी।
साइबर सेल की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है और इससे जनपद में साइबर अपराध रोकने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।