Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एएनटीएफ व दिलदारनगर पुलिस की साझा कार्रवाई में 04 तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो 29-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251129-WA0009.jpg

गाजीपुर। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना एएनटीएफ गाजीपुर एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 412 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ₹2025 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने 28 नवंबर 2025 को संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों तस्करों—

1. धर्मेंद्र कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी मठिया मोड़ नई बाजार, थाना बक्सर (बिहार), उम्र लगभग 26 वर्ष

2. विपिन पासवान, पुत्र मनी पासवान, निवासी दुल्लहपुर, थाना सेमरी, जनपद बक्सर (बिहार), उम्र लगभग 29 वर्ष

3. दिव्यांशू प्रसाद, पुत्र अनिल कुमार, निवासी कस्बा नई बाजार, थाना बक्सर (बिहार), उम्र लगभग 19 वर्ष

4. साहिल खान, पुत्र शहनवाज खान, निवासी चित्रकोनी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर, पोस्ट ऑफिस के बगल सरकारी हैंडपंप के पास से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उनके पास से 412 ग्राम हेरोइन, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक दोपहिया वाहन तथा नकद ₹2025 बरामद हुए। इस संबंध में थाना दिलदारनगर पर मु.अ.सं. 232/25, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गाजीपुर के शेरू खां पुत्र बाला खां नामक व्यक्ति से सस्ते दाम में हेरोइन खरीदते थे और बक्सर (बिहार) में ऊंचे दामों पर बेच देते थे। लाभ को आपस में बांटने के बाद वे इसी तरह नियमित रूप से तस्करी किया करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी आज भी हेरोइन लेकर बिहार जा रहे थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, थाना एएनटीएफ, गाजीपुर, मय टीम

उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला, थाना दिलदारनगर, मय टीम

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर सेल की तत्परता से UPI फ्रॉड का 60,000 रुपये पीड़ित को वापस
Next: गंगा कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग का स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.