गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी दी कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से जनपद गाजीपुर में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 08 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय, नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों सहित कुल 19 टीमों के 285 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 06 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा तथा समापन 08 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह द्वारा उनके करकमलों से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, जो आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।