Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 593 जोड़ों ने लिए सात फेरे

ब्यूरो 04-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251204-WA0035.jpg

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैदान, प्रकाशनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जखनियां बेदी राम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुल 593 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया, जिनमें 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी शामिल रहा। मंच से ही मुख्य अतिथि द्वारा एक बटन दबाकर ₹60,000 की धनराशि वधुओं के खातों में हस्तांतरित की गई। साथ ही नवविवाहितों को विवाह प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए बेहद कल्याणकारी योजना है, जो समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि ‘‘दहेज लेना और देना दंडनीय अपराध है’’ तथा इस योजना ने हजारों बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराया है। विधायक बेदी राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज को बदलने की ताक़त रखती है। उन्होंने ससुराल पक्ष से आग्रह किया कि बहू को बेटी की तरह सम्मान दें। उन्होंने कहा कि सादगीपूर्ण विवाह समाज में सकारात्मक संदेश देता है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि बेटियाँ स्वावलंबी बनें, यही सरकार का उद्देश्य है।

उन्होंने नवविवाहितों से गर्भ का लिंग परीक्षण न कराने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सभी ब्लॉकों से चयनित 593 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया है। योजना के अंतर्गत कुल ₹1,00,000 की सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें—.₹60,000 वधु के बैंक खाते में, ₹25,000 के उपहार सामग्री, जिसमें साड़ी, पेटीकोट, पायल-बिछिया, कूकर, डिनर सेट, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कूल केज, आयरन प्रेस, फैन, चादर, गद्दे, तकिए, चूड़ी, कंगन, वैनिटी किट आदि| सीडीओ ने बताया कि योजना का लाभ वही परिवार उठा सकते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हैं तथा जिनमें लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष अनिवार्य है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने सभी को धन्यवाद देते हुए नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख बाराचवर बिजेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एम.एच. इंटर कॉलेज बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ समारोह आयोजित
Next: 6 से 8 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.