गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय व उनकी टीम ने ग्राम अंधियारा में चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। वारंटियों के विरुद्ध श्रीमान न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय जमानियां, गाज़ीपुर द्वारा फौजदारी मुकदमा संख्या 2968/19, धारा 323, 504 भा.दं.सं. के संबंध में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते—
1. रामजी यादव, पुत्र झगडू यादव, निवासी ग्राम अंधियारा, थाना सुहवल, जनपद गाज़ीपुर, उम्र लगभग 52 वर्ष
2. पप्पू यादव, पुत्र रामजी यादव, निवासी थाना सुहवल, जनपद गाज़ीपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं हमराह टीम, थाना सुहवल, जनपद गाज़ीपुर