Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

थानों की मिशन शक्ति टीम सक्रिय

ब्यूरो 05-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251205-WA0119.jpg

गाज़ीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल सुदृढ़ करने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना मरदह, रामपुर मांझा, भुड़कुड़ा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलौना कला (थाना खानपुर), थाना भांवरकोल, जंगीपुर, ग्राम शक्करपुर (थाना नोनहरा), थाना रेवतीपुर, रेलवे स्टेशन सादात, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद, थाना मुहम्मदाबाद तथा जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कस्बों, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं–बालिकाओं को जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—

1090 – वूमेन पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्प लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
101 – अग्निशमन सेवा
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102/108 – एंबुलेंस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन (धोखाधड़ी/ओटीपी/साइबर अपराध रिपोर्टिंग)

इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा, ओटीपी सावधानी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाइट लिंक और व्यक्तिगत प्राइवेसी से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नए लागू विधिक प्रावधानों—बीएनएस, बीएनएसएस—के विषय में भी विस्तृत रूप से बताया गया।
स्थानीय थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से महिलाओं–बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला-केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि—के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं–बालिकाओं से उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी को अपने दैनिक जीवन में लागू करने की अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Next: गैर-जमानती वारंट के 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.