जमानिया (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 4 से 6 दिसंबर तक मुजफ्फरनगर के सोरम में आयोजित जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में जिले ने कुल 12 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इनमें 2 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल रहे।
चार खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में चयनित
जिले के बेहतरीन प्रदर्शन का ही परिणाम रहा कि गाजीपुर के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी – रणविजय यादव, भावना सिंह, खुशी श्रीवास्तव, रोहित कुमार का चयन आगामी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। साथ ही टीम के कोच के रूप में संदीप सिंह को चुना गया है, जो 22 से 30 दिसंबर तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में गाजीपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख उपलब्धियां:
रिकर्व
रिकर्व मिक्स टीम:
शैलेंद्र कुमार व भावना सिंह – स्वर्ण पदक
रिकर्व बालक वर्ग:
रोहित कुमार – कांस्य पदक
रिकर्व बालिका वर्ग (व्यक्तिगत):
खुशी श्रीवास्तव – रजत,
भावना सिंह – कांस्य
रिकर्व टीम इवेंट:
शैलेंद्र कुमार, अमन सिंह यादव, आशीष तिवारी, विश्वजीत यादव – रजत पदक
इंडियन राउंड
रणविजय यादव – रजत पदक (व्यक्तिगत)
अंजली कुमारी – कांस्य (40 मीटर)
टीम इवेंट:
रणविजय यादव, कुनाल सिंह, अनमोल यादव, विजय यादव – रजत पदक
मिक्स टीम:
रणविजय यादव व अंजली कुमारी – रजत पदक
कंपाउंड
विशाल यादव – रजत पदक
गाजीपुर में खुशी की लहर
गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे और मुख्य कोच सतीश दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वह राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती है। 12 पदकों की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि गाजीपुर के युवा तीरंदाज राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।