Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 08-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। नगर में शनिवार की शाम एक युवक पर अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पाण्डेय मोड़ तिराहा के पास हुई इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान आसिम, निवासी ग्राम फुल्ली, थाना दिलदारनगर, रविवार को अपने रिश्तेदारों से मिलकर जमानियां से वापस घर लौट रहा था। शाम लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच पाण्डेय मोड़ तिराहा के पास अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर चापर और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पहुँचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता मुहम्मद आसिम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र पर जान लेने की नीयत से हमला किया गया है। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस जांच में जुटी
प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीरंदाजों का धमाकेदार प्रदर्शन, जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में जीते 12 पदक
Next: साधन सहकारी समिति पर पहुँची एनपीके खाद, किसानों ने ली राहत की सांस

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.