गाज़ीपुर। अपराध नियंत्रण एवं जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.12.2025 को क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा तथा जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की तलाशी ली गई।
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।