गाज़ीपुर। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्या ने जनपद के पारंपरिक कारीगरों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ट्रेड–नाई के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in तथा msme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बैंकों की विभिन्न योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना—के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति स्वयं अथवा उनके पति/पत्नी इस योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र नहीं होंगे। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाज़ीपुर में संपर्क कर सकते हैं।