गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष जंगीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-टेन शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बघोल पुलिया के पास से थाना जंगीपुर में विभिन्न अभियोगों में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त झुन्नू बिन्द (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त झुन्नू बिन्द पुत्र बुद्धू बिन्द, निवासी ग्राम जयन्तीदासपुर नवापुरा, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर है, जो थाना जंगीपुर का टॉप-टेन अपराधी बताया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जंगीपुर में मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा एवं उप निरीक्षक जमालुद्दीन, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर।