Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनसीसी के सुचारु संचालन को लेकर 91 यूपी बटालियन का निरीक्षण

ब्यूरो 15-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251215-WA0126.jpg

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा हिंदू इंटर कॉलेज में आज 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुखवीर पूनिया द्वारा एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में एनसीसी गतिविधियों के सुचारु संचालन की समीक्षा करना तथा इसके प्रचार-प्रसार को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह एवं हिंदू इंटर कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह का महाविद्यालय परिवार द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

निरीक्षण के दौरान कर्नल अमर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा व्यक्तित्व निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में हिंदू डिग्री कॉलेज के एएनओ डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, हिंदू इंटर कॉलेज से द्वितीय अधिकारी रामजी प्रसाद तथा लेफ्टिनेंट संतोष पाटिल का योगदान सराहनीय रहा। कर्नल अमर सिंह ने इन सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते कई वर्षों में दोनों संस्थानों में एनसीसी ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जो निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है| डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी  कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने 91 यूपी बटालियन के अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कैडेट्स का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। द्वितीय अधिकारी रामजी प्रसाद ने कहा कि एनसीसी छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण से एनसीसी इकाई को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है तथा भविष्य में कैडेट्स को और बेहतर प्रशिक्षण देने में सहायता मिलती है।अंत में कर्नल अमर सिंह ने महाविद्यालय प्रशासन, एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स को अब तक प्राप्त उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा भविष्य में एनसीसी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते 91 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी
हिंदू महाविद्यालय में एनसीसी को लेकर सकारात्मक और प्रेरक पहल
एनसीसी के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
एनसीसी गतिविधियों की समीक्षा हेतु कर्नल अमर सिंह का औपचारिक दौरा
कर्नल अमर सिंह का मोमेंटो व अंगवस्त्र से सम्मान

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, 1.24 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण
Next: हिस्ट्रीशीटर टॉप-टेन अपराधी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.