Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

50 स्कूलों के 150 नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर, अब जनपद स्तर पर लहराएंगे परचम

ब्यूरो 24-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251224-WA0072.jpg

जमानिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत किशोर वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 50 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और मेधा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद पांच मेधावियों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुनील कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण की लिखित परीक्षा में सभी 150 बच्चों ने जोर आजमाइश की, जिसमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 बच्चों को दूसरे राउंड के लिए चुना गया।

दूसरे और अंतिम चरण में ओरल (मौखिक) परीक्षा हुई, जिसमें बच्चों के तार्किक ज्ञान और त्वरित जवाब देने की क्षमता को परखा गया। अंतिम परिणाम में उच्च प्राथमिक विद्यालय ढणनी के सुबोध राय गौतम, उप्रावि देवड़ी की आंचल गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय बहादुर पुर के सिद्धार्थ मौर्य, उप्रावि दरौली की नैंसी तिवारी और उप्रावि ढढ़नी के अमर पटेल ने शीर्ष पांच में स्थान बनाकर ब्लॉक का नाम रोशन किया। सफल प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं विज्ञान एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र और स्टेशनरी किट देकर पुरस्कृत किया। बीईओ ने कहा कि विज्ञान ही विकास का आधार है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में नवाचार की भावना जागृत होती है। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ सिंह (अध्यक्ष), एआरपी अखिलेश गिरी, एआरपी सुरेश कुमार, संजय सिंह, विजेंद्र नाथ सिंह, संध्या गुप्ता, शबाना चौधरी समेत कई शिक्षक और शिक्षाविद मौजूद रहे। 50 विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा। 25 बच्चे लिखित परीक्षा के बाद पहुंचे दूसरे राउंड में। 05 विजेता अब जनपद स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की धूम, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा
Next: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में प्री-क्रिसमस फेस्ट का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.