Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की धूम, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

ब्यूरो 24-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251224-WA00701.jpg

जमानिया। क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में इंटर-हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों हाउस—वीनस, मार्स, मर्करी और जुपिटर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांता क्लॉज के आगमन के साथ हुआ, जिन्होंने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटी। इसके बाद आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग के लिए ‘फ्रीस्टाइल’, जूनियर वर्ग के लिए ‘भारतीय उत्सव’ और सीनियर वर्ग के लिए ‘महान नायक धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि’ विषय रखा गया था। धर्मेंद्र के गानों पर थिरके छात्र सीनियर वर्ग की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने अभिनेता धर्मेंद्र के प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता के दौरान संस्थापक अध्यक्ष सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह और प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:
निर्णायक मंडल (पूनम सिंह, मनोज यादव, सुधीर राय और सत्येंद्र चौधरी) ने परिणामों की घोषणा की:
प्राइमरी वर्ग: जुपिटर हाउस की ज़ोया प्रथम, वीनस हाउस की चैतन्या सिंह द्वितीय और मार्स हाउस की राधिका यादव तृतीय रहीं।
कनिष्ठ (जूनियर) वर्ग: मर्करी हाउस की पल्लवी ने प्रथम, वीनस हाउस की सृष्टि यादव ने द्वितीय और जुपिटर हाउस की भूमि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ (सीनियर) वर्ग: जुपिटर हाउस की सौम्या वर्मा और वीनस हाउस की सुमेधा सिंह संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। मार्स हाउस की निहारिका प्रजापति द्वितीय और प्रज्ञा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे
Next: 50 स्कूलों के 150 नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर, अब जनपद स्तर पर लहराएंगे परचम

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.