गाजीपुर| क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बालक एवं बालिकाओं की 10 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 07:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में आयोजित की जाएगी।साइकिल रेस नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर पी.जी. कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन गेट होते हुए महाराजगंज तिराहा से गुजरते हुए पुनः उसी मार्ग से वापस आकर नेहरू स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक बालक एवं बालिकाएं अपनी प्रविष्टि 26 जनवरी 2026 को प्रातः 6:30 बजे तक नेहरू स्टेडियम में दे सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।