Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: दावे-आपत्तियां 6 फरवरी तक

ब्यूरो 17-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में निर्वाचन आयोग द्वारा चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 18 जनवरी 2026 (रविवार), 24 जनवरी 2026 (शनिवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) शामिल हैं।

विशेष अभियान दिवसों के दौरान सभी पदाभिहित स्थलों पर आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी तथा संबंधित पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ-साथ दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी आवश्यक फार्म—फॉर्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित)—पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान तिथियों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्मों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली के पर्यवेक्षकों एवं निरीक्षण अधिकारियों को मांग के अनुसार तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को विशेष अभियान तिथियों की सूचना दे दी गई है। विशेष अभियान दिवसों का व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाकर किया जा रहा है| इस विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी विशेष अभियान दिवसों में पदाभिहित स्थलों का भ्रमण करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 342 शिकायतें प्राप्त, 32 का मौके पर निस्तारण
Next: गणतंत्र दिवस पर 10 किमी साइकिल रेस का आयोजन, प्रविष्टि निःशुल्क

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.