Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260122-WA0008

गाजीपुर| जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अफजाल अंसारी ने की, जबकि बलिया सांसद सनातन पाण्डेय सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, मोहम्मदाबाद विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, सदर विधायक जयकिशुन साहू, जखनियां विधायक बेदीराम, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जहूराबाद विधायक के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, ब्लॉक प्रमुख, नामित सदस्य एवं प्रधानगण मौजूद रहे। बैठक की कार्यवाही का शुभारंभ सांसद द्वय द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से बैठक के एजेंडा बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

अध्यक्षता करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समय से पहुंचाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने और जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से प्रगति से अवगत कराने पर जोर दिया। सांसद द्वय ने निर्देश दिया कि किसी भी गरीब परिवार को आपदा से क्षति होने की स्थिति में मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया, जिनमें जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी पहुंचाने, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पेयजल उपलब्धता तथा पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। सांसद ने संबंधित विभागों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने और की गई कार्रवाई की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी विभागों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सूची और उनकी प्रगति से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने तथा योजनाओं से संबंधित बैठकों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित कृषि, पशुपालन, उद्योग, कौशल विकास, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा, परिवहन और अन्य विभागों की योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा इसकी सूचना अलग से जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ-साथ जनपद की जनकल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में एसपी सिटी राकेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिनदहाड़े झपटामारी, बाइक सवार बदमाश युवक का बैग छीनकर फरार
Next: 25 जनवरी को मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.