Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

25 जनवरी को मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “डू इंडिया, डू वोट” (Do India, Do Vote) निर्धारित की गई है। मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने और मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण संबंधित शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 23 जनवरी 2026 अथवा 24 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को प्रभावी और सार्थक रूप से मनाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा
Next: पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.