गाजीपुर| खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 28 से 30 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित होने वाली पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। यह ट्रायल नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में फ्रीस्टाइल वर्ग में कुल 70 तथा ग्रीको-रोमन वर्ग में 45 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद दोनों वर्गों से कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल दिनांक 23 जनवरी 2026 को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी (फ्रीस्टाइल वर्ग):
57 किग्रा – भरत यादव
61 किग्रा – संतोष यादव
65 किग्रा – प्रिंस यादव
70 किग्रा – अनिल यादव
74 किग्रा – शुभम यादव
79 किग्रा – विशाल यादव
86 किग्रा – शैलेंद्र पाल
92 किग्रा – मोहम्मद इरशाद
97 किग्रा – पीयूष यादव
चयनित खिलाड़ी (ग्रीको-रोमन वर्ग):
55 किग्रा – गौरव यादव
60 किग्रा – आयुष यादव
63 किग्रा – सूरज चौहान
67 किग्रा – शिवेंद्र यादव
87 किग्रा – नितिन यादव
ट्रायल के दौरान निर्णायक की भूमिका कुश्ती प्रशिक्षक नेहरू स्टेडियम गाजीपुर प्रेमचंद यादव, करमपुर के कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सोनकर, संजय यादव एवं छोटू यादव ने निभाई।आयोजकों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।