Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विकास योजनाओं की झलक

ब्यूरो 24-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260124-WA0006

गाजीपुर| जनपद में शनिवार को “उत्तर प्रदेश दिवस 2026” का भव्य आयोजन “विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत” की थीम पर ऑडिटोरियम हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जीत सिंह खरवार (माननीय उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग) ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश एवं जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सम्मान समारोह में मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी (PNO 192306010) एवं महिला आरक्षी नेहा पाण्डेय (PNO 212300859) को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों में उत्तर प्रदेशीय होने का गौरव जागृत करना तथा राज्य की उपलब्धियों और विकास कार्यों से जनमानस को अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद), बेदी राम (विधायक, गाजीपुर), सपना सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत), विशाल सिंह ‘चंचल’ (विधान परिषद सदस्य), संतोष कुमार वैश्य (मुख्य विकास अधिकारी) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी, मॉडलों के जरिए दिखी आधुनिक भारत की झलक
Next: एसडीएम के नेतृत्व में छात्रो ने दिया मतदान का संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.