Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसडीएम के नेतृत्व में छात्रो ने दिया मतदान का संदेश

ब्यूरो 25-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260125-WA0011

जमानिया| राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर से एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में सन शाइन पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, सत्यम इंटरनेशनल स्कूल तथा कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। रैली का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा।

रैली को संबोधित करते हुए एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति प्रत्येक नागरिक के वोट में निहित है। उन्होंने कहा कि “एक वोट से क्या होगा” जैसी सोच लोकतंत्र को कमजोर करती है। युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने की अपील की। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने भी मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि यदि यह अभियान किसी भी नागरिक को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है, तो यही इसकी सफलता है। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता जायसवाल, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो नसीमुद्दीन अंसारी, अजय यादव, दानिश मंसूरी, विजय शंकर राय तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में शामिल लोगों ने लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और मतदान करने का संकल्प लिया।

लोकतंत्र की मजबूती का दिया गया संदेश

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विकास योजनाओं की झलक
Next: एसएस देव पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.