Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो 27-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260127-WA0024

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नोनहरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक पिकअप वाहन, तीन गोवंश एवं एक बछड़ा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के ग्राम हब्बासपुर क्षेत्र से गोवध के उद्देश्य से ले जाए जा रहे अभियुक्त विशाल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिकअप वाहन, तीन राशि गोवंश एवं एक बछड़ा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना नोनहरा में मु0अ0स0 38/26 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव ग्राम नसीरपुर, थाना नरही, जनपद बलिया का निवासी बताया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक सहित थाना नोनहरा पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
Next: क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.