Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ब्यूरो 27-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260127-WA0025

जमानिया। तहसील मुख्यालय सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील परिसर, कोतवाली तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रेशु जालान, सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में चेयरमैन सर्वानंद सिंह, एस.एस. देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर में प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा, डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर में प्रबंधक प्रकाश यादव, ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल जीवपुर मतसा में प्रबंधक कृष्णानंद राय तथा एस.आर.एन.एस. पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसी क्रम में बुद्धम शरणम महाविद्यालय एवं सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर में प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक लछिराम यादव एवं अध्यक्ष रामप्रिय राय ने ध्वजारोहण किया। राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरुईन में प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, रामकली महिला महाविद्यालय दरौली में डॉ. हरिश्चंद्र सिंह तथा महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में प्रबंधक रेशु जालान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को देश की रक्षा, एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। समारोहों में चेयरमैन रामउग्रह सिंह, अध्यक्ष अश्वनी कुमार, एकेडमिक हेड ऋतु यादव, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य एल.डी. जेना, ईश्वर नेपाल, व्यवस्थापक बलिराम सिंह यादव, दिनेश यादव, धनंजय सिंह यादव, अजय राय, कृष्ण गोपाल तिवारी, विवेकानंद राय, साधना राय, सुनीता, वंदना राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला तथा राष्ट्रभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोवध निवारण अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Next: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.