Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

ब्यूरो 28-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को तहसील परिसर स्थित बार भवन में चुनाव अधिकारियों एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान पूरे दिन तहसील परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मतदान में कुल 128 मतदाताओं में से 121 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें कुल तीन मत अवैध पाए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट जय प्रकाश राम ने 66 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट बजरंगी यादव को 24 मतों से पराजित किया। बजरंगी यादव को 42 मत मिले। अन्य प्रत्याशी एडवोकेट राघनानंद पाण्डे और एडवोकेट रामरतन जायसवाल को 5-5 मत प्राप्त हुए।मंत्री पद पर एडवोकेट मुनेश सिंह कुशवाहा ने 63 मत हासिल कर एडवोकेट मनीष कुमार राय को 8 मतों से हराया। मनीष कुमार राय को 55 मत मिले। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट राज किशोर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर एडवोकेट मिथलेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर एडवोकेट अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट घनश्याम सिंह यादव, सह सचिव पुस्तकालय पद पर एडवोकेट शमशाद राईन, सह सचिव प्रशासन पद पर एडवोकेट राजेश गुप्ता, सह सचिव सूचना पद पर एडवोकेट दिग्विजय नाथ तिवारी तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर एडवोकेट कपिलदेव सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट अमर नाथ राम एवं एडवोकेट मेराज हसन ने पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गौहत्या निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: श्री सीताराम महायज्ञ के छठे दिन रामकथा का रसपान, आत्मा-परमात्मा मिलन का बताया मार्ग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.