Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्री सीताराम महायज्ञ के छठे दिन रामकथा का रसपान, आत्मा-परमात्मा मिलन का बताया मार्ग

ब्यूरो 28-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम जीवपुर स्थित स्वयंभू शिव मंदिर के पास चल रहे 10 दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रामकथा का रसपान किया। कथा प्रवचिका सुश्री अनुराधा दूबे ने कहा कि ईश्वर प्रत्येक व्यक्ति के अंतःकरण में विद्यमान रहते हैं और उन्हें पाने के लिए मन की शुद्धता व सच्चे ज्ञान की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि आत्मा और परमात्मा का मिलन मानव जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य है, जिसकी प्राप्ति गुरु के ज्ञान, सही मार्गदर्शन, निःस्वार्थ भक्ति और ध्यान के माध्यम से संभव है। इस मिलन से जीव सांसारिक मोह-माया, जन्म-मरण के चक्र और दुखों से मुक्त होकर परम आनंद और शाश्वत शांति को प्राप्त करता है।

परम पूज्य चन्द्रेश जी महाराज ने अमृतमयी कथा सुनाते हुए कहा कि सच्चा प्रेम कर्तव्य और पवित्रता के मार्ग से होकर गुजरता है, जिसका श्रेष्ठ उदाहरण भगवान श्रीराम के चरित्र में मिलता है। उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष भंग कर माता सीता को वरण किया, जो समर्पण, मर्यादा और पवित्र वैवाहिक संबंध का प्रतीक है। यह दिव्य मिलन प्रेम के आगे अहंकार के विनाश का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सुनील सिंह, अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय, मनोज राय, रविन्द्र यादव, विजय बहादुर यादव, अशोक राय, भरत राय, रामनगीना राय, दिनेश राय, सियाराम निषाद, रामनरायन निषाद, नईम राईनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
Next: रेलवे स्टेशन पर महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.