Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को लेकर जागरूकता रैली, 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

ब्यूरो 06-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260206-WA0005

गाजीपुर| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत आमजन अपने वादों का सुलह-समझौते के माध्यम से शीघ्र एवं सरल निस्तारण करा सकते हैं। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, भूमि/बंटवारा विवाद तथा शमनीय आपराधिक मामलों से संबंधित वाद शामिल हैं। उन्होंने आगामी बृहद विधिक सहायता/सेवा मेगा शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं, निर्धन/निर्बल वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं दिव्यांगजनों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

मेगा शिविर के संबंध में नोडल अधिकारी अपर जिला जज (कोर्ट संख्या …) श्री शक्ति सिंह ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को जनपद गाजीपुर के न्यायालय परिसर में सभी सरकारी विभागों द्वारा कैम्प लगाए जाएंगे, जिनमें संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि शासन की सभी प्रचलित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना ने बताया कि विधिक सहायता/सेवा शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी या असुविधा की स्थिति में लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।कार्यक्रम में सिविल बार अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव अंजनी कुमार ठाकुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रज़ा, विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु सिंह (एससी/एसटी एक्ट), राम अवतार प्रसाद (पॉक्सो), अलख कुमार (ईसी एक्ट), विजय कुमार (त्वरित न्यायालय) सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग की पहल: जमानिया पीएचसी में 31 महिलाओं का सफल बंध्याकरण
Next: परिवहन निगम में संविदा चालकों की बम्पर भर्ती, 83 पदों पर होगा चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.