Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य विभाग की पहल: जमानिया पीएचसी में 31 महिलाओं का सफल बंध्याकरण

ब्यूरो 05-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया| स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर गुरुवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने सहभागिता कर जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सहयोग दिया।

शिविर में कुल 37 महिलाओं का पंजीकरण किया गया था। ऑपरेशन से पूर्व सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 31 महिलाओं को शारीरिक रूप से फिट पाए जाने पर सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। शेष महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श देते हुए अगली तिथि के लिए निर्देशित किया गया। सभी ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सर्वजीत सिंह द्वारा संपन्न कराए गए। उन्होंने सर्जरी के बाद आवश्यक देखभाल और सावधानियों की जानकारी भी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना और बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ माता और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य में भी सहायक होता है। साथ ही, सफल नसबंदी कराने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर की सफलता में केंद्र के पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम एवं आशा बहुओं का विशेष योगदान रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्र अतुल कुमार शर्मा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की
Next: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को लेकर जागरूकता रैली, 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.