Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज प्रताड़ना मामले में पति पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 17-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कानूनगो मुहल्ला में दहेज को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानूनगो मुहल्ला निवासी रुख्सार जफर की शादी वर्ष 2022 में वसीम राइनी से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था, गाली-गलौज और मारपीट करता था। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे जब वह ससुराल पहुंची, तो पति ने उसे अपशब्द कहकर घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से भयभीत पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर के अनुसार, पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वारंटी गिरफ्तार, बहरियाबाद पुलिस की कार्रवाई
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों का जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने पाई सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

छात्रवृत्ति हेतु 25 मार्च तक बायोमैट्रिक अनिवार्य

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

जिला सैनिक बंधु की बैठक 24 मार्च को, पूर्व सैनिकों से सहभागिता की अपील

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.