गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वसूली वारंट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट (मुकदमा संख्या 137/2023, धारा 125 सीआरपीसी) से संबंधित वारंटी राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर (33) निवासी गदाईपुर, थाना बहरियाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।