गाजीपुर| जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अविनाश कुमार ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली 2025 के वृहद पुनरीक्षण के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है।
प्रमुख तिथियाँ और चरण
7 जनवरी – 16 मार्च 2026: दावे/आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन/निस्तारण।
21 फरवरी – 16 मार्च 2026: पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण, मूल सूची में समावेशन और आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्र/स्थल निर्धारण।
17 मार्च – 13 अप्रैल 2026: कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, सूची डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियाँ।
15 अप्रैल 2026: निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन। जिला प्रशासन ने बताया कि पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन व नियंत्रण में संपन्न होगी। साथ ही, इस दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जा सके।