Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

ब्यूरो 18-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260218-WA0010

जमानिया। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार दोपहर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश और महासचिव मुनेश सिंह कुशवाहा सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष जय प्रकाश सहित सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी अमित यादव, एसडीएम ज्योति चौरसिया, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रशेखर यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, उपनिबंधक हिमांशु कुमार तथा गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह व महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर मौजूद रहे। वक्ताओं ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने पर जोर दिया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकप्रिय बिरहा गायक रजनीकांत यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अधिवक्ताओं व अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अनवारूल होदा ने की। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, धनंजय मौर्य, पंकज तिवारी, मेराज हसन, सुरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, इमरान नियाजी, आजाद खान, उदय नारायण सिंह, काजी शकील, ज्ञान सागर, राकेश, बृजेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाराणसी जोन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
Next: पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.