Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कार पलटी, परीक्षा देने जा रहे छह छात्र घायल

ब्यूरो 20-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260220-WA0021

बरेसर| बरेसर क्षेत्र के लोहवा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार छह परीक्षार्थी घायल हो गए।

थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार ग्राम खेमपुर (थाना मुहम्मदाबाद) निवासी छह युवक कार से 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा देने श्यामा देवी इंटर कॉलेज, आवराकोल (जनपद गाजीपुर) जा रहे थे। शुक्रवार करीब दोपहर 2 बजे लोहवा गांव के सामने कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक मनीष पासवान सहित प्रकाश, सत्येंद्र, सुनील, नीरज और सूरज (सभी निवासी ग्राम खेमपुर, थाना मुहम्मदाबाद) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कासिमाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक मनीष पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को मरहम-पट्टी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्कूल में गंदगी से बच्चों की सेहत पर खतरा, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल
Next: महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.