गाजीपुर| पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र, गाजीपुर में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद से जुड़े कुल 8 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित चल रहे एक मामले में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप दंपति ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और उनकी सकुशल विदाई कराई गई।प्रकोष्ठ की कार्रवाई के दौरान 3 मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि 2 मामलों में विधिक परामर्श देकर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में सहमति न बनने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इन प्रकरणों के समाधान में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव तथा महिला आरक्षी रागिनी चौबे, संध्या और अभिलाषा सहित अन्य कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही।