गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शादियाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 25.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा विभिन्न मुकदमों में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मु०अ०सं० 35/2026 धारा 305(e) बीएनएस, मु०अ०सं० 44/2026 धारा 305(e) बीएनएस थाना शादियाबाद तथा थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० 328/2025 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु०अ०सं० 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित थे। इन्हें युसुफपुर बेंसो नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP65KT0012 तथा चोरी किए गए 03 बंडलों में कुल 153 मीटर बिजली का एल्युमिनियम तार बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अभियुक्त राधेश्याम बिन्द के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु०अ०सं० 35/2026 व 44/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा मु०अ०सं० 51/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राधेश्याम बिन्द पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
नन्दलाल बिन्द पुत्र नगीना बिन्द
उम्र करीब 21 वर्ष
निवासी ग्राम पचरासी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
अमरजीत बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द
उम्र करीब 30 वर्ष
निवासी ग्राम हरखूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
राधेश्याम बिन्द पुत्र सोपाल बिन्द
उम्र करीब 27 वर्ष
निवासी ग्राम बेलसरी, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर
बरामदगी का विवरण
पिकअप वाहन संख्या UP65KT0012
चोरी किया गया 03 बंडलों में कुल 153 मीटर एल्युमिनियम बिजली का तार
01 अदद तमंचा .315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास
नन्दलाल बिन्द
मु०अ०सं० 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 328/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
मु०अ०सं० 20/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
अमरजीत बिन्द
मु०अ०सं० 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 328/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
मु०अ०सं० 20/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
राधेश्याम बिन्द
मु०अ०सं० 35/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 44/2026 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 51/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शादियाबाद
मु०अ०सं० 328/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
मु०अ०सं० 20/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना जंगीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर