Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, एसोसिएशन ने शुरू की बीमा योजना

ब्यूरो 25-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260225-WA0022

गाजीपुर|प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। होली के पावन पर्व के अवसर पर संगठन द्वारा अपने सभी सदस्यों को दुर्घटना एवं ट्रैवल बीमा की सौगात प्रदान की गई। बुधवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से इस बीमा योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं महासचिव वसीम रज़ा ने बताया कि पत्रकारों को फील्ड में कार्य करते समय अनेक प्रकार के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में सदस्यों का बीमा कराया जा रहा है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक शर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीमा के अंतर्गत दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता तथा यात्रा के दौरान होने वाले नुकसान की भी भरपाई की व्यवस्था है। उन्होंने बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य उपभोक्ता सुविधाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा है। यह बीमा योजना पत्रकारों एवं उनके परिवारों को भविष्य के प्रति सुरक्षा और विश्वास प्रदान करेगी। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश उपाध्याय, आरिफ, कमलदेव राय, महताब, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत सिंह प्रिंस, सुमित श्रीवास्तव, कमलेश यादव, डॉ. शरद वर्मा, प्रभाकर सिंह, सोनू कुमार, जावेद, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरुण तिवारी, सऊद अंसारी, राघवेन्द्र सिंह, अजय राय ‘बबलू’, प्रशांत सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली तार चोरी प्रकरण का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: फ्लड लाइट में खेला गया मैत्रीपूर्ण टी-20 मैच, डीजे 11 की 26 रन से शानदार जीत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.