Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोर्ड परीक्षा में सख्ती: मूल के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए छह अभ्यर्थी

ब्यूरो 25-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल-विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं परीक्षा कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के समय 02 परीक्षा केंद्रों पर मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर छद्म परीक्षार्थियों को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। परीक्षा केंद्र – 1879, मॉ० वीणा वादिनी उ०मा०वि०, हरदासपुर खुर्द, जलालाबाद, गाजीपुर

यहां निम्नलिखित मामलों में छद्म परीक्षार्थी पकड़े गए–

अनुक्रमांक 1262108012 – मूल परीक्षार्थी: गंगा थापा (पंजीकृत विद्यालय – पंडित रामापति इ०का० भखमपुर, धनेशपुर)

छद्म परीक्षार्थी: गुंजा भारती, ग्राम करूई, धनेशपुर।

अनुक्रमांक 1262108022 – मूल परीक्षार्थी: मनिहार नासिरा खातून (पंजीकृत विद्यालय – पंडित रामापति ई० कालेज, भीखपुर)

छद्म परीक्षार्थी: गुलबानों, ग्राम हरदासपुर कला, गाजीपुर।

अनुक्रमांक 1262108038 – मूल परीक्षार्थी: सोनम

छद्म परीक्षार्थी: जैनब निशा, ग्राम हरदासपुर कला।

अनुक्रमांक 1262108023 – मूल परीक्षार्थी: माया देवी चौधरी

छद्म परीक्षार्थी: खुश्बू गुप्ता, ग्राम हरदासपुर कला।

अनुक्रमांक 1262108029 – मूल परीक्षार्थी: प्रिया

छद्म परीक्षार्थी: परी गोंड, ग्राम हरदासपुर कला।

अनुक्रमांक 1262108026 – मूल परीक्षार्थी: नजीमा

छद्म परीक्षार्थी: चांदनी कुमारी, ग्राम रामपुर पतारी।

अनुक्रमांक 1262108021 – मूल परीक्षार्थी: कुसुम राजभर

छद्म परीक्षार्थी: सरस्वती राजभर, ग्राम तालभित्तर।

परीक्षा केंद्र – विद्यालय कोड 1067, किरतू राय इ०का०, अठगांवा

अनुक्रमांक 1262135691 – मूल परीक्षार्थी: मोहम्मद इमरान (पंजीकृत विद्यालय – रमाशंकर उ०मा०वि०, लौलेहरा रामपुर)

छद्म परीक्षार्थी: आरिफ शेख, ग्राम दरवेपुर, पोस्ट ददरा, थाना खानपुर, गाजीपुर।

उपरोक्त सभी मामलों में संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की बाइक व तमंचा के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: कृषकों के लिए सुनहरा अवसर – 4 मार्च तक करें कृषि यंत्रों की बुकिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.