उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अंतर्गत मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 641/2008 धारा 308, 323, 325, 427, 504, 506 भादवि से संबंधित प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 03 अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर दंडित किया गया।
दिनांक 27.02.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निम्न अभियुक्तगण—
रविन्द्र यादव पुत्र बीस्सु यादव
खरचु यादव पुत्र जीता यादव
हरिहर यादव पुत्र बीस्सु यादव
(समस्त निवासी सब्बलपुर, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर)
को दोषसिद्ध करते हुए धारा 308, 323, 325, 427, 504, 506 भादवि में प्रत्येक अभियुक्त को 03-03 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। यह सफलता मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन की सतत एवं प्रभावी पैरवी का परिणाम है, जिसके माध्यम से न्यायालय में सशक्त प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया गया।